फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   CSIR CEERI Recruitment 2026 For Technical Posts, Apply Till July 8, Vacancy Details Here

CSIR CEERI: बीई-बीटेक और ITI पास के लिए 89,268 रुपये सैलरी वाली नौकरी; तकनीकी पदों पर आठ जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 19 Jun 2026 08:30 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 19 Jun 2026 08:30 PM IST
सार

CSIR CEERI Recruitment 2026: सीएसआईआर-सीईईआरआई, पिलानी ने 22 तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अब 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत टेक्निकल ऑफिसर और टेक्नीशियन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
 

विज्ञापन
CSIR CEERI Recruitment 2026 For Technical Posts, Apply Till July 8, Vacancy Details Here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CSIR CEERI Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI), पिलानी की ओर से तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले उम्मीदवारों को 20 जून 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया था, लेकिन अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान के तहत कुल 22 तकनीकी पदों को भरा जाएगा। इनमें मुख्य रूप से टेक्निकल ऑफिसर और टेक्नीशियन (1) के पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को संस्थान के विभिन्न तकनीकी और अनुसंधान कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

CSIR CEERI Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता


टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए योग्यता
टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से किसी एक विषय में बी.ई. या बी.टेक डिग्री होना आवश्यक है-

  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग


उम्मीदवारों के न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

इसके अलावा, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स या एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

टेक्नीशियन पद के लिए योग्यता

टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही अनुभव भी मांगा गया है।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि अब 8 जुलाई

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 8 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

CSIR CEERI Recruitment 2026:आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • CSIR-CEERI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है तो नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed