{"_id":"59a659ba4f1c1b52738b465e","slug":"cm-yogi-government-decides-to-end-interview-in-government-jobs-in-group-b-c-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना इंटरव्यू मिलेगी ग्रुप B, C, D में नौकरी","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना इंटरव्यू मिलेगी ग्रुप B, C, D में नौकरी
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रुप ‘बी’ के सभी अराजपत्रित पद, समूह ‘सी’ एवं ‘डी’ के पदों के लिए साक्षात्कार समाप्त करने का फैसला लिया। बैठक के बाद जारी एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सभी सरकारी नौकरियों में ग्रुप ‘बी’ के सभी अराजपत्रित पद, समूह ‘सी’ एवं ‘डी’ के पदों के लिए साक्षात्कार समाप्त करने का फैसला लिया गया है।
मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा हुडको से 1000 करोड़ रुपये ऋण लिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम, उप्र जल विद्युत निगम एवं उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के कार्मिकों को सातवे वेतन आयोग का लाभ दिए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
पढ़ें- Indian Army में निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार अगले पांच सालों में 70 लाख युवाओं को अपने कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।