फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chance: if you lost job due to Coronavirus era, knock here, 9522 posts are vacant

मौका: कोरोना ने निगली हो आपकी नौकरी तो यहां दीजिए दस्तक, 9522 पद हैं खाली

Thu, 01 Jul 2021 10:37 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 01 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद परेशान लोगों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया था ये प्रयास, बेरोजगारों के लिए लाइफ लाइन बना रोजगार बाजार। आपको भी नौकरी की तलाश है तो आप भी दिल्ली सरकार के रोजगार पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
Chance: if you lost job due to Coronavirus era, knock here, 9522 posts are vacant
नौकरी - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना ने न केवल हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली, बल्कि उससे भी ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी छीन ली। लॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे और बाजार बंद हुए तो लाखों लोग सड़क पर आ गए। ऐसे लोगों के पास कोई रोजगार नहीं बचा और उनका घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया। अगर आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं, और आपको भी नौकरी की तलाश है तो आप भी दिल्ली सरकार के रोजगार पोर्टल (Jobs.delhi.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यहां आपको जल्द से जल्द आपकी पसंद के अनुसार नौकरी मिल सकती है। यहां अभी भी 9522 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने (Jobs.delhi.gov.in) की शुरुआत पिछले वर्ष की थी। इसका उद्देश्य था कि जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है उन्हें रोजगार दिलाया जा सके। इस पोर्टल पर जिन्हें नौकरी चाहिए वे लोग आवेदन कर रहे हैं। साथ ही नियोक्ता भी अच्छे कर्मचारी के लिए यहां अपने लिए अच्छे कर्मचारी के लिए तलाश कर रहे हैं। नियोक्ता कंपनियां यहां अच्छी-अच्छी नौकरियों का ऑफर भी दे रहे हैं, जिससे युवा इसकी ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अकेले जून माह में ही अब तक एक हजार लोगों को पोर्टल पर रजिस्टर किया जा चुका है। इस दौरान 300 नई नौकरियां भी पोर्टल पर डाली गई हैं जिससे लोग इनके लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग नौकरी पाने वालों और नौकरी देने वालों, दोनों के लिए काफी कारगर साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कुल 34,212 नौकरी खोजने वालों को पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा 01 से 30 जून 2021 के बीच 9,522 नई भर्तियां पोस्ट की गई हैं। इसके अलावा नौकरी चाहने वालों और रोजगार देने वालों के बीच में हर दिन 2500 बार व्हाट्सएप, फोन कॉल और सीधे आवेदन के माध्यम से संपर्क हुआ है। जून में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच कुल मिलाकर 75,000 बार संपर्क हुआ है।

पोर्टल पर सूक्ष्म व्यवसाय से लेकर, रसोइया, दर्जी, टेक्नीशियन, एमएसएमई लेखाकार, वेब डिज़ाइनर, सेल्स और मार्केटिंग पर्सन से लेकर अस्पतालों तक में कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए रोजगार बाजार पर भरोसा जताया है।


वर्तमान में सबसे अधिक नौकरियां ग्राहक सहायता, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव और सेल्स में हैं। रोजगार बाजार पर फुल टाइम जॉब के साथ-साथ पार्ट टाइम और वर्क फ्रॉम होम नौकरी के विकल्प भी उपलब्ध हैं। फ्रेशर्स के लिए लगभग 45 फीसदी पोस्ट उपलब्ध हैं। वहीं पुरुष-महिला के हिसाब से देखें तो कुल 41 फीसदी नौकरी उपलब्ध हैं। जिसमें से पुरुषों के लिए 36 फीसदी और महिलाओं के लिए 23 फीसदी नौकरी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed