{"_id":"65cdd3d78bf810ee9d04ba4c","slug":"cg-police-constable-recruitment-last-date-educational-qualification-and-many-details-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Police Constable recruitment: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
CG Police Constable recruitment: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया
Thu, 15 Feb 2024 02:35 PM IST
श्वेता महतो
Education Desk, Amar Ujala
Education Desk, Amar Ujala
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:35 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की 15 फरवरी आखिरी तारीख है। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की 15 फरवरी आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार किसी भी कारण आवेदन नहीं कर पाए है। उनके लिए आज आखिरी मौका है। योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जमा करना होगा। पुलिस विभाग में कुल 5,967 रिक्तियों के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं।
रिक्ति/आरक्षण विवरण
उम्र और शैक्षणिक योग्यता
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।
सीजी पुलिस भर्ती 2024 आवेदन करने की प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
प्रयासों की संख्या
सभी श्रेणी के उम्मीदवार न्यूनतम 18 वर्ष कि आयु से आवेदन शुरू कर सकता है। लेकिन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 28 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकता है। जबकि SC/ST/OBC(NCL) के उम्मीदवार 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
रिक्ति/आरक्षण विवरण
- सामान्य वर्ग - 2291 पद
- ओबीसी वर्ग - 765 पद
- एससी वर्ग - 562 पद
- एसटी वर्ग - 2349 पद
उम्र और शैक्षणिक योग्यता
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों SC/ST/OBC(NCL) के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 आयु सीमा निर्धारित है।
- उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास या 10+2 पास होना आवश्यक है, वहीं एसटी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना और नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए 5वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।
सीजी पुलिस भर्ती 2024 आवेदन करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीजी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट(हार्ड कॉपी) लें।