फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   CG Police Constable recruitment last date educational qualification and many details

CG Police Constable recruitment: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

Thu, 15 Feb 2024 02:35 PM IST
श्वेता महतो Education Desk, Amar Ujala
Education Desk, Amar Ujala Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Feb 2024 02:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की 15 फरवरी आखिरी तारीख है। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।
 

विज्ञापन
CG Police Constable recruitment last date educational qualification and many details
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल (जीडी/ट्रेड/ड्राइवर) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की 15 फरवरी आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार किसी भी कारण आवेदन नहीं कर पाए है। उनके लिए आज आखिरी मौका है। योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जमा करना होगा।  पुलिस विभाग में कुल 5,967 रिक्तियों के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


रिक्ति/आरक्षण विवरण   
  • सामान्य वर्ग - 2291 पद
  • ओबीसी वर्ग - 765 पद
  • एससी वर्ग - 562 पद
  • एसटी वर्ग - 2349 पद

उम्र और शैक्षणिक योग्यता 
  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों SC/ST/OBC(NCL) के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 आयु सीमा निर्धारित है।
  • विज्ञापन
  •  
  • उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास या 10+2 पास होना आवश्यक है, वहीं एसटी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना और नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए 5वीं पास होना जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है।

सीजी पुलिस भर्ती 2024 आवेदन करने की प्रक्रिया
  • आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीजी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट(हार्ड कॉपी) लें।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।


प्रयासों की संख्या
सभी श्रेणी के उम्मीदवार न्यूनतम 18 वर्ष कि आयु से आवेदन शुरू कर सकता है। लेकिन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 28 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकता है। जबकि SC/ST/OBC(NCL) के उम्मीदवार 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed