{"_id":"6aeae8c22a05c4c9f603dae1","slug":"central-railway-apprentice-recruitment-2026-apply-for-2-861-posts-check-eligibility-age-limit-and-selection-p-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका: रेलवे में निकली 2800+ अप्रेंटिस पदों की भर्ती; जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका: रेलवे में निकली 2800+ अप्रेंटिस पदों की भर्ती; जानें पूरी प्रक्रिया
Wed, 04 Nov 2026 01:41 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:41 PM IST
सार
सेंट्रल रेलवे ने 2,861 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रशिक्षण एक साल का होगा और हर महीने 9,600 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। जानें आयु सीमा, फीस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन
रेलवे में 2861 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे में प्रशिक्षण पाने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल, सेंट्रल रेलवे (आरआरसी सीआर) ने अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर के लिए निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत प्रशिक्षण के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: क्लस्टर के अनुसार पदों की संख्या
|
क्र. सं. |
क्लस्टर |
कुल पद |
|---|---|---|
|
1 |
मुंबई |
1,712 |
|
2 |
भुसावल |
500 |
|
3 |
पुणे |
271 |
|
4 |
नागपुर |
221 |
|
5 |
सोलापुर |
157 |
|
कुल |
2,861 |
मुंबई क्लस्टर की प्रमुख यूनिट में पद
|
वर्कशॉप / यूनिट |
पद |
|---|---|
|
माटुंगा वर्कशॉप |
547 |
|
परेल वर्कशॉप |
272 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी जरूरी है। केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इस नोटिफिकेशन के तहत पात्र नहीं हैं। जिन उम्मीदवारों की अप्रेंटिस ट्रेनिंग पहले से चल रही है या जो पहले यह प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, वे भी आवेदन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 3 नवंबर 2026 को कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए विशेष नियम लागू होंगे। उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और श्रेणी के हिसाब से उम्र की पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचनी चाहिए।
विज्ञापन