फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Career Tips: Understand Psychology of Satisfaction! True Happiness Lies Within, Not Outside; Read here

Career Tips: संतुष्टि का मनोविज्ञान समझें! असली खुशी आपके भीतर है, बाहर नहीं; जानिए कैसे महसूस करें संतोष

Wed, 24 Sep 2025 11:03 AM IST
शिवम गर्ग रॉन कारुची, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
रॉन कारुची, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 24 Sep 2025 11:03 AM IST
सार

Life Satisfaction: हम अक्सर दूसरों से तुलना और प्रतिस्पर्धा में उलझे रहते हैं। एक बार अपनी आंखें बंद करके उस पल को याद कीजिए, जब आपने दिल से सच्चा संतोष और खुशी महसूस की थी।

विज्ञापन
Career Tips: Understand Psychology of Satisfaction! True Happiness Lies Within, Not Outside; Read here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Satisfaction Tips: आपने कभी गौर किया है कि जब आपका कोई लक्ष्य पूरा होता है, तो शुरुआत में आप कितना रोमांचक महसूस करते हैं। हालांकि, कुछ ही समय बाद वही उत्साह गायब हो जाता है और आपका मन अगली सफलता की तलाश में भटकने लगता है। यही वह चक्र है, जहां आप बार-बार खुशियों के पीछे भागते हैं पर उन्हें स्थायी रूप से हासिल नहीं कर पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम अक्सर दूसरों से तुलना और प्रतिस्पर्धा में उलझे रहते हैं। एक बार अपनी आंखें बंद करके उस पल को याद कीजिए, जब आपने दिल से सच्चा संतोष और खुशी महसूस की थी। ऐसे में, अगर आप अपनी प्रगति को मापने के बजाय खुशियों को महसूस करना सीख जाएं, तो आप पाएंगे कि असली संतुष्टि आपके भीतर ही है।

विज्ञापन

नए सिरे से देखें

हो सकता है कि आप ऐसे मौकों पर भी खुद को असंतुष्ट महसूस करें, जहां आपको इसकी उम्मीद थी। यह भी संभव है कि न चाहते हुए भी आपको बार-बार ऐसे फैसले लेने पड़ें, जिससे आपकी असंतोष की भावना बढ़ जाए। ऐसे में जरूरी है कि आप संतुष्टि के प्रति अपने नजरिये को फिर से परिभाषित करें। सच्चा संतोष पाना है, तो सबसे पहले आपको अपने असंतोष के चक्र को तोड़ना सीखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा ही सब कुछ नहीं

पैसा आपको थोड़ी देर के लिए संतुष्टि जरूर दे सकता है, लेकिन असली और स्थायी संतोष नहीं। शोध भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। दिक्कत तब होती है, जब पैसा आपकी जरूरत का साधन बनने के बजाय आपकी कीमत और पहचान तय करने लग जाए। ऐसे में आप अपने जीवन का असली मकसद भूल जाते हैं और पैसे को ही सब कुछ मानने की गलती करने लगते हैं।

तुलना करने से बचें

तुलना सफलता नहीं, खालीपन लाती है। इसलिए दूसरों की सफलता से अपनी तुलना न करें। जब आपकी नजरें किसी और की कामयाबी पर टिकी रहती हैं, तो आप अपने लक्ष्य की ओर अगला कदम नहीं बढ़ा पाते हैं। आपको अभी तक जो हासिल नहीं हुआ उसके लिए खुद को दोषी ठहराने या दूसरों की उपलब्धियों से जलने के बजाय, अपनी छोटी-सी प्रगति पर भी खुद को सराहें। अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रति भी करुणा दिखाएं। उन चीजों के लिए आभार प्रकट करें, जो आपको मजबूत बनाती हों। फिर चाहे वह काम का बेहतरीन अनुभव हो, असफलताएं हों या फिर खुशी के छोटे-छोटे पल।

विज्ञापन

योगदान के बारे में सोचें

लगातार हिसाब-किताब करने के बजाय यह सोचें कि आपका असली योगदान कहां है। किसके जीवन में आपने सकारात्मक बदलाव लाए हैं? किसे आपने आगे बढ़ने का मौका दिया है? एक बार अपनी आंखें बंद करके उस पल को याद कीजिए, जब आपने सच्चे दिल से संतोष महसूस किया था। यही अनुभव आपको असली और लंबे समय तक चलने वाली स्थायी खुशी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed