फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Career Tips Knowledge of many languages helps to provide jobs in multiple fields

Career Tips: भाषाओं की जानकारी बढ़ाएगी मार्केट में आपकी दावेदारी, बढ़ेंगे नौकरी के चांस

Tue, 10 Oct 2023 03:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 10 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

आज के दौर में आप किसी एक भाषा पर सीमित नहीं रह सकते हैं। आपको कई भाषाओं की जानकारी होनी चाहिए। तेजी से बदलती दुनिया में चीजें भी बदल रही हैं। जरूरत है उसके मुताबिक खुद को ढालने की, जिससे कि आप पिछड़ न जाएं। 

विज्ञापन
Career Tips Knowledge of many languages helps to provide jobs in multiple fields
करिअर टिप्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Career Tips: आज के इस दौर में आपका मल्टीटास्किंग होना बहुत जरूरी है। हर फील्ड में ऐसे लोगों को तरजीह दी जाती है, जो सभी काम करने में माहिर होते हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां ऐसे लोगों की तलाश करती हैं, जो मल्टी टास्किंग हो, उन्हें कई भाषाओं की जानकारी होनी चाहिए। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपको कई भाषाओं की जानकारी है तो आप अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से संवाद कर सकते हैं। यही खूबी आपको नौकरी भी दिलाएगा। बहुभाषी होना आपको भीड़ से अलग खड़ा करता है। आइए जानते हैं बहुभाषी होना कितना फायदेमंद है।  

विज्ञापन

पर्सनैलिटी में आता है निखार

बहुभाषी व्यक्ति के पर्सनैलिटी में अलग सा निखार दिखता है। अगर आप एक से अधिक भाषाएं जानते हैं तो नौकरी के क्षेत्र में आपके लिए संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इससे आपके बोलने-चालने की शैली में भी सुधार आता है। आपके लिए मल्टीनेशनल कंपनियों में भी रोजगार के अवसर खुल जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नजरिए में बदलाव

बहुभाषी होने का एक फायदा यह भी है कि आप दुनिया को अलग-अलग एंगल से देख और समझ सकते हैं। आप किसी भी माहौल में खुद को ढाल सकते हैं। भाषा को लेकर आप कभी परेशान नहीं होंगे।

विज्ञापन

करिअर में संभावनाएं

कई भाषाओं की जानकारी होने पर आपके पास नौकरी के कई मौके होते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में आपके लिए हमेशा अवसर मौजूद रहते हैं। बहुत सी कंपनियों के दफ्तर विदेशों में होते हैं, ऐसी स्थिति में आपको फायदा होगा। इसके अलावा आपको लैंग्वेज ट्रांसलेटर के तौर पर भी नौकरी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed