फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BSF Recruitment 2024: Last day to apply for SI, ASI posts in BSF; Get registered from here

BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में एसआई, एएसआई पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका; यहां से जल्द करें पंजाकरण

Mon, 17 Jun 2024 11:48 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:48 AM IST
सार

BSF Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) आज, 17 जून को पैरा-मेडिकल स्टाफ में ग्रुप-बी और सी लड़ाकू (गैर राजपत्रित) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
BSF Recruitment 2024: Last day to apply for SI, ASI posts in BSF; Get registered from here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

BSF Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) आज, 17 जून को पैरा-मेडिकल स्टाफ में ग्रुप-बी और सी लड़ाकू (गैर राजपत्रित) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत 99 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमे से 4 रिक्तियां एसआई (स्टाफ नर्स) पदों के लिए, 38 एएसआई (लैब टेक) के लिए और 47 एएसआई (फिजियोथेरेपी) के लिए निर्धारित की गई हैं। 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

एसआई (स्टाफ नर्स) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सभी ग्रुप सी पदों के लिए 100 रुपये और 47.20 रुपये सेवा शुल्क लागू होगा।

BSF Recruitment 2024: आयु-सीमा

इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से लेकर 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

BSF Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद“सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप-बी और सी लड़ाकू (गैर राजपत्रित) पद, पैरा-मेडिकल स्टाफ 2024” के लिए “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed