फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BPSC Recruitment 2024: Today is the last chance to apply for teacher posts in Bihar; Register immediately here

BPSC Recruitment 2024: बिहार में शिक्षक के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका; यहां से तुरंत करें पंजीकरण

Thu, 16 May 2024 09:21 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 16 May 2024 09:21 AM IST
सार

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने जा रहा है। कैसे कर सकते है इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन, यहां पढ़ें। 

विज्ञापन
BPSC Recruitment 2024: Today is the last chance to apply for teacher posts in Bihar; Register immediately here
BPSC Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) आज, 16 मई को सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 41 रिक्तियां माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए और 21 उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबधित पूरे विवरण जैसे कि पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतनमान, अन्य नोटिस के माध्यम से चेक कर सकते है। 

विज्ञापन

BPSC Recruitment 2024: आयु-सीमा 

इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। 
 

  • सामान्य वर्ग- 40 वर्ष 
  • पिछड़ा/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 43 वर्ग 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति- 45 वर्ष 
  • अनारक्षित महिला- 43 वर्ष 

BPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क 

एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, वहीं अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

BPSC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्टर करने के बाद फोर्म को भरें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फोर्म को जमा करें। 
  • उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed