फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BHEL Trichy Recruitment 2023 know how to apply at Trade Apprentice Posts at trichy.bhel.com

BHEL Recruitment 2023: ट्रेड अपरेंटिस पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 24 Nov 2023 12:39 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 24 Nov 2023 12:39 PM IST
सार

BHEL Trichy Recruitment 2023: बीएचईएल त्रिची में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHEL Trichy Recruitment 2023 know how to apply at Trade Apprentice Posts at trichy.bhel.com
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

BHEL Trichy Trade Apprentice Recruitment 2023: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), त्रिची ने 680 स्नातक, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

BHEL Recruitment आयु सीमा

बीएचईएल त्रिची में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHEL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

बीएचईएल त्रिची में अपरेंटिस के 680 पदों पर भर्ती की जानी है। ट्रेडवाइड रिक्तियों का विवरण आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

  1. ग्रेजुएट अपरेंटिस 179 पद

  2. तकनीशियन अपरेंटिस 103 पद

  3. ट्रेड अपरेंटिस 398 पद

विज्ञापन

BHEL Trichy Vacancy वेतन

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

  • तकनीशियन अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

  • ट्रेड अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7,700 से 8,050 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed