फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BARC Group A Recruitment 2026: Apply for 21 Scientific & Technical Officer Medical Posts, Dates & Eligibility

BARC Group A Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 21 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 28 Jan 2026 06:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 06:06 PM IST
सार

BARC Group A Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने वैज्ञानिक अधिकारी और तकनीकी अधिकारी ग्रुप-ए पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। पंजीकरण प्रक्रिया 30 जनवरी से शुरू होगी। कुल 21 पद विभिन्न चिकित्सा और तकनीकी विषयों में भरे जाएंगे।
 

विज्ञापन
BARC Group A Recruitment 2026: Apply for 21 Scientific & Technical Officer Medical Posts, Dates & Eligibility
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, BARC - फोटो : FB (Department of Atomic Energy, India)

विस्तार

BARC Group A Scientific Officer & Technical Officer Reruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने ग्रुप ए (गजटेड) पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) और तकनीकी अधिकारी (Technical Officer) के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए बार्क (BARC) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


ये नियुक्तियां मुंबई, कलपक्कम सहित देशभर में स्थित बार्क की विभिन्न इकाइयों में की जाएंगी। भर्ती का आयोजन परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अंतर्गत किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकते हैं।

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27, फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जनवरी, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी, 2026

BARC Group A Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक अधिकारी और तकनीकी अधिकारी के पद विभिन्न चिकित्सा और तकनीकी विषयों में भरे जाएंगे। इनमें कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी, ईएनटी, पैथोलॉजी, एनेस्थीसियोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्ति विवरण इस प्रकार है:

 

पोस्ट कोड पद का नाम रिक्तियां
DR/01 वैज्ञानिक अधिकारी-E (कार्डियोलॉजिस्ट) 2
DR/02 वैज्ञानिक अधिकारी-E (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर) 1
DR/03 वैज्ञानिक अधिकारी-D (ईएनटी) 1
DR/04 वैज्ञानिक अधिकारी-D (रेडियोलॉजी) 3
DR/05 वैज्ञानिक अधिकारी-D (नेत्र रोग) 1
DR/06 वैज्ञानिक अधिकारी-D (पैथोलॉजी) 1
DR/07 वैज्ञानिक अधिकारी-D (एनेस्थीसियोलॉजी) 1
DR/08 वैज्ञानिक अधिकारी-C (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर) 5
DR/09 वैज्ञानिक अधिकारी-D (न्यूक्लियर मेडिसिन) 1
DR/10 तकनीकी अधिकारी-D (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी) 1
DR/11 वैज्ञानिक अधिकारी-E (न्यूक्लियर मेडिसिन) 1
DR/12 वैज्ञानिक अधिकारी-D (न्यूक्लियर मेडिसिन) 2
DR/13 तकनीकी अधिकारी-D (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी) 1

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

  • सभी पदों के लिए संबंधित मेडिकल या तकनीकी विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित डिग्री और अनुभव अनिवार्य किया गया है। कुछ पदों के लिए विशेषज्ञता और पूर्व अनुभव की शर्त भी रखी गई है।


आयु सीमा

  • भर्ती के तहत न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक है। पदवार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी व अन्य श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड संबंधी निर्देशों और आवश्यकताओं को जरूर पढ़ें।

आधाकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

कैसे होगा चयन?

बार्क ने साफ किया है कि इन पदों पर भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए की जाएगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन भी अनिवार्य होगा। विस्तृत चयन प्रक्रिया और मापदंड अधिसूचना में दिए गए हैं। चयन प्रक्रिया के चरण इस प्रकार हैं:

  • आवेदनों की स्क्रीनिंग (योग्यता/गेट स्कोर के आधार पर)
  • लिखित परीक्षा/ऑनलाइन टेस्ट (यदि जरूरत पड़ी)
  • साक्षात्कार
  • मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

बार्क वैज्ञानिक अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-10 से लेकर पदवार लेवल-11 और लेवल-12 में नियुक्त किया जाएगा।

  • वेतनमान: 56,100 रुपये से 78,800 रुपये
  • अन्य लाभ: डीए, एचआरए, परिवहन भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं

आवेदन शुल्क

 

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला शुल्क मुक्त

कैसे भरें बार्क वैज्ञानिक अधिकारी का फॉर्म?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक द्वारा कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा-

  • बार्क की आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in पर जाएं।
  • संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed