{"_id":"5f07c0a98ebc3e63a81dc525","slug":"atma-nirbhar-bharat-now-the-company-or-industry-will-directly-give-jobs-to-trained-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कंपनी या इंडस्ट्री सीधे देगी प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी, एक क्लिक पर मिलेगा डाटा","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
अब कंपनी या इंडस्ट्री सीधे देगी प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी, एक क्लिक पर मिलेगा डाटा
Fri, 10 Jul 2020 06:43 AM IST
संजीव कुमार झा
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
online class
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोजगार के लिए कंपनी-दर-कंपनी और इंडस्ट्री के दरवाजे नहीं खटखटाने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के तहत देश के सभी 37 स्किल सेक्टर के युवाओं को एक पोर्टल पर जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। इस योजना को आत्मनिर्भर स्किलड एम्प्लॉई-एम्प्लॉयर मैपिंग (असीम) नाम दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के दौरान युवाओं को सबसे अधिक दिक्कतें हुई हैं। इसको ध्यान में रखते हुए स्किल इंडिया के तहत देश के सभी प्रशिक्षित युवाओं को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। यह पोर्टल शुक्रवार से काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
इस पोर्टल में प्रशिक्षित युवाओं की प्रशिक्षण से लेकर अन्य सभी प्रकार की जानकारी होगी। इस पोर्टल के माध्यम से कंपनी और इंडस्ट्री इन प्रशिक्षित युवाओं को सीधे नौकरी देगी। भविष्य में कोई महामारी या दिक्कत आती है, तो सरकार के पास ऐसे युवाओं का आंकड़ा मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
अब कंपनी या इंडस्ट्री वेतन समेत अन्य सुविधाओं के नाम पर अपने कर्मचारियों के साथ धोखा नहीं कर पाएंगी। इस पोर्टल के माध्यम से कंपनी या इंडस्ट्री को रोजगार देते समय वेतन, पीएफ सहित काम के तय घंटे आदि सभी जानकारियां भी देनी होगी।