फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   AIIMS Faculty posts Recruitment 2023 Apply online at aiimsbilaspur.edu.in

AIIMS Recruitment 2023: एम्स बिलासपुर में फैकल्टी पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Mon, 13 Nov 2023 07:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 13 Nov 2023 07:31 PM IST
सार

AIIMS Bilaspur Recruitment 2023: एम्स बिलासपुर में फैकल्टी पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Faculty posts Recruitment 2023 Apply online at aiimsbilaspur.edu.in
AIIMS एम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर (संविदा) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एम्स बिलासपुर में निकली भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रात 10 बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 06 दिसंबर या उससे पहले जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 AIIMS Recruitment   रिक्तियों का विवरण

एम्स बिलासपुर में प्रोफेसर के अलग-अलग 81 पदों पर रिक्तियां भरी जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • प्रोफेसर - 24 पद

  • एडिशनल प्रोफेसर - 14 पद

  •  एसोसिएट प्रोफेसर - 16 पद

  • सहायक प्रोफेसर - 24 पद

  • सहायक प्रोफेसर (संविदा) 03 पद

विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,180 है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,360 रुपये है। PwD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed