{"_id":"6b0bcb912acfc32eb30d8d41","slug":"aees-recruitment-2026-last-date-to-apply-for-254-teaching-vacancies-today-submit-form-by-11-59-pm-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एईईएस भर्ती 2026: 254 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक भरें फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
एईईएस भर्ती 2026: 254 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक भरें फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया
Sun, 29 Nov 2026 12:32 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:32 PM IST
सार
परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी में शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इस भर्ती के तहत प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, प्राथमिक शिक्षक समेत कुल 254 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कौशल परीक्षा या साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
AEES Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (एईईएस) ने शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आखिरी मौका दिया है। भर्ती सूचना संख्या 01/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 29 नवंबर 2026 को बंद हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर तय की गई थी, जिसे 23 नवंबर को जारी सूचना के जरिए बढ़ाकर 29 नवंबर कर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 254 पदों को भरा जाएगा। इनमें प्रधानाचार्य के 4, उप प्रधानाचार्य का 1, स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के 27 और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 102 पद शामिल हैं। इसके अलावा पुस्तकालयाध्यक्ष के 13, प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) के 89, संगीत शिक्षक के 10 और बालवाटिका शिक्षक के 8 पद रखे गए हैं। सबसे ज्यादा पद टीजीटी के लिए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये पदों की संख्या अनुमानित है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, जरूरत के हिसाब से रिक्तियों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एईईएस के भर्ती पोर्टल aees.onlineregistrationforms.com पर जाएं। वहां भर्ती सूचना संख्या 01/2026 के आवेदन लिंक को खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण पूरा होने पर लॉगइन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। जहां आवेदन शुल्क लागू हो, वहां ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद आवेदन जमा करके पुष्टि पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
