अमेजन में 50 हजार लोगों की भर्तियां, जानें कब तक है ऑफर
अमेजन इंडिया इस वर्ष त्योहारी सत्र की सेल के दौरान देश में स्थित अपने आपूर्ति केंद्रों के नेटवर्क में 50,000 लोगों को मौसमी पदों पर रोजगार देगा। कंपनी ने यह कदम अपनी प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट से आगे निकलने के उद्देश्य से उठाया है।
अमेजन इंडिया के देशभर में 50 अधिक आपूर्ति केंद्र, कई सोर्टेशन सेंटर व लगभग 150 डिलवरी स्टेशन मौजूद हैं। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया कस्टमर फुलफिलमेंट) अखिल सक्सेना ने कहा कि ग्राहकों को बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए हमने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष त्योहारी सेल में अपने पूर्ति केंद्र व ग्राहक सेवा नेटवर्क में काम करने वाले मौसमी कर्मचारियों की संख्या दोगुनी की है।