फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   238 posts of medical officers in chhattisgarh

चिकित्सा अधिकारी के 238 पद, 04 अप्रैल तक करें आवेदन

Thu, 24 Mar 2016 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
238 posts of medical officers in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के पदों को भरने के लिए व‌िज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों की कुल संख्या 238 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर एमबीबीएस उपाधि अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यताप्राप्त समकक्ष उपाधि तथा अन्य योग्यता की मांग की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600-39,100 रुपये और ग्रेड पे के तहत 5,400 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

यहां करें आवेदन

238 posts of medical officers in chhattisgarh
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।

उपरोक्त सभी पदों आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेद की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड प्राप्त होगा।

यह क्रमांक ही आवेदक का यूजरनेम होगा। इस पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड को नोट कर सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व अतिरिक्त योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।  ऑनलाइन आवेदन करने के लिए और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cghealth.nic.in  पर लॉग इन करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed