फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman suddenly falls into subsidence hole in Jharkhand

झारखंड: घर के बाहर अचानक धंसी जमीन में गिरी महिला, काफी मशक्कत के बचाया गया

Fri, 01 Oct 2021 01:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 01:05 AM IST
सार

महिला के गड्डे में गिरने की वजह से  हाथ और सिर में चोट लग गई उस कारण उसे भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Woman suddenly falls into subsidence hole in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले में गुरुवार को घर के बाहर अचानक जमीन धंस गई और उसमें एक महिला बड़े गड्ढे में गिर गई। हालांकि उसे उसके बेटे और पड़ोसियों ने मिलकर बचा लिया। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती को खतरनाक क्षेत्र घोषित किया गया है यहां अक्सर भूमिगत गुफाएं और आग की घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन


केंदुआडीह पुलिस थाना प्रभारी बिनोद उरांव ने इस मामले में बताया कि उस महिला का नाम आशा देवी है, वह अपने घर के बाहर काम कर रही थी तभी अचानक सतह धंस गई और लगभग 15 से 20 फीट गहरा गड्डा बन गया। वह गड्डा इतना बड़ा था कि उसमें आशा देवी और नीम का पेड़ दोनों समा गए। 
विज्ञापन


इस दौरान मां को गड्डे में गिरता देख उसका बेटा आनंद सिंह भी उसमें कूद गया और पड़ोसियों की मदद से दोनों को रस्सी और सीढ़ी की मदद से उस गड्डे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐसी कोई घटना वहां हुई है, दरअसल भूमिगत आग से प्रभावित राजपूत बस्ती में 500 से अधिक परिवार रहते हैं यहां बुधवार से भारी बारिश के कारण भूस्खलन की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति का पोल्ट्री फार्म धंसने से नष्ट हो गया, इस घटना में करीब 300 मुर्गियों की मौत हो गई। घटना के बाद पीबी कोलियरी के महाप्रबंधक पीके मिश्रा बस्ती पहुंचे और निवासियों से बीसीसीएल के क्वार्टर में शिफ्ट होने का अनुरोध किया।


हालांकि महिला के गड्डे में गिरने के बाद निवासियों ने उचित क्वार्टर और मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बीसीसीएल जब उन्हें जमीन, नौकरी और मुआवजा देगी वे तब ही बस्ती से हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed