फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   woman shot dead by unknown miscreants in Ranchi

Jharkhand: रांची के पॉश इलाके में 19 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 May 2023 02:28 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 13 May 2023 02:28 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी, जो रांची में एक छात्रावास में रह रही थी और एक निजी विश्वविद्यालय से प्रबंधन का कोर्स कर रही थी।

विज्ञापन
woman shot dead by unknown miscreants in Ranchi
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांच में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने 19 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब छह बजे शहर के पटेल चौक के पास यह घटना हुई। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल युवती को रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवती बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी, जो रांची में एक छात्रावास में रह रही थी और एक निजी विश्वविद्यालय से प्रबंधन का कोर्स कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया कि राजधानी के सबसे पॉश इलाके में अगर कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति है तो दूरदराज के इलाकों में हमारी बेटियां कितनी सुरक्षित होंगी? मगर मुख्यमंत्री को इस गंभीर समस्या की कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोरेन ने रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन 

उधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट द्वारा स्थापित रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी) का उद्घाटन किया। 82 बिस्तरों वाला यह अस्पताल टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन (टीसीसीएफ) द्वारा संचालित किया जाएगा। टीसीसीएफ तिरुपति में एक अस्पताल और मुंबई में एक ऑन्को-पैथोलॉजी लैब भी संचालित करता है।

इस अवसर पर सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड में कैंसर से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधा न के बराबर थी। उनकी सरकार बनने के बाद से इस संबंध में कई प्रयास किए गए हैं। अब मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली देखभाल के साथ विश्व स्तरीय उपचार मिलेगा।

टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी और टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा कि टाटा ट्रस्ट 2017 से छह राज्यों - आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में कैंसर सुविधाओं का विकास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed