फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   woman killed Naxalite commander in Gumla Jharkhand 

झारखंड की युवती ने नक्सली कमांडर को किया ढेर, धमकी देने के लिए घुसा था घर में

Fri, 08 May 2020 09:34 AM IST
आसिम खान पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 May 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
woman killed Naxalite commander in Gumla Jharkhand 
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित वृंदा नायकटोली गांव में 27 वर्षीया विनीता उरांव ने अपने घर में घुसे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर बसंत गोप से लोहा लिया और उसे मार गिराया। नक्सली के गिरोह के शेष सदस्य भयभीत होकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गुमला के पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सल एरिया कमांडर बसंत गोप ने जब अपने दस्ते के साथ उक्त परिवार की हत्या करने के लिए उनके घर में घुसने की कोशिश की तो विनीता उरांव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए टांगी से एरिया कमांडर पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी उग्रवादी फायरिंग करते हुए अपने कमांडर के शव को लेकर वहां से भाग खड़े हुए। जनार्दन ने कहा कि पीएलएफआई ने दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति की हत्या की थी, इस मामले में परिवार को अदालत में गवाही नहीं देने के लिए डराया धमकाया जा रहा था। इसी क्रम में पीएलएफआई का एरिया कमांडर बुधवार को कुछ लोगों के साथ इस परिवार के घर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed