फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman held in trafficking case

मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2014 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Jul 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Woman held in trafficking case

झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला एक आदिवासी लड़की को दिल्ली भेज रही थी।

विज्ञापन


बरही एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 साल की आदिवासी लड़की को छुड़ाया। वह लड़की ममता नाम की उस महिला के साथ थी जो मानव तस्करी गिरोह से जुड़ी हुई है।


कुमार ने बताया कि महिला ने लड़की को नौकरी का लालच दिया था और उसे लेकर दिल्ली जा रही थी। वे कोडरमा स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे।

इस बीच किसी ग्रामीण ने लड़की की बड़ी बहन को फोन कर दिया जो कि मुंबई में घरेलू काम करती है। उसने एक एनजीओ से संपर्क किया जो मानव तस्करी को रोकने के लिए काम करता है।
विज्ञापन


एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया और फिर बच्ची को बचा लिया गया। तुरंत ही लड़की को बचाने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया।

लड़की ने अपने बयान में कहा है कि उसे नौकरी दिलाने के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ममता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed