गिरिराज ने फिर दिया आपत्तिजनक बयान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने अपने विवादास्पद बयान की वजह से एफआईआर झेल चुके बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने एक और आपत्तिजनक बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि सारे आतंकवादी एक ही समुदाय से जुड़े होते हैं।
एक सेमिनार में बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो भी लोग आतंकी वारदातों में गिरफ्तार किए जाते हैं वे एक ही समुदाय के होते हैं। मेरा कहना यह नहीं है कि उस समुदाय के सारे लोग आतंकी हैं लेकिन गिरफ्तार किए जाने वाले लोग या संग्दिग्ध एक ही समुदाय के हैं तो सारी सेक्युलर पार्टियां इतनी खामोश क्यों हैं?
पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान
गिरिराज सिंह ने पिछले ही महीने चुनाव प्रचार करते हुए मोदी के समर्थन में ऐसे बयान दिए थे जिनकी वजह से उन्हें एफआईआर झेलनी पड़ी थी।
उन्होंने अपने उस बयान में कहा था कि जो लोग मोदी विरोधी हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
और बहुत ज्यादा वक्त नहीं बीता है कि उन्होंने फिर ऐसे ही बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान मोदी के प्रधानमंत्री बनने में रोड़ा है। भारत में कुछ लोग हैं जो मोदी समर्थक हैं पर कुछ हैं जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं और ऐसे सारे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
मोदी ही होंगे अगले पीएम
गिरिराज सिंह ने कहा देश का अगला पीएम नरेंद्र मोदी का बनना तय है।
देश की जनता ने विकास,भ्रष्टाचार व महंगाई से निजात पाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है।
चुनाव परिणाम आने के बाद धर्मनिरपेक्षता के बात करने वाले सभी राजनीतिक दलों की पोल खुल जायेगी। इस बार देश की जनता ने धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले नेताओं को नकार दिया है।