फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Who is infiltrating Jharkhand, Assam CM Himanta Biswa Sarma targets JMM

Jharkhand: ‘झारखंड में कौन करवा रहा है घुसपैठ?’ असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने झामुमो पर साधा निशाना

Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
सार

Jharkhand: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा झारखंड पहुंचे। सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में घुसपैठ पर झामुमो सरकार पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Who is infiltrating Jharkhand, Assam CM Himanta Biswa Sarma targets JMM
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद अब झारखंड में विधानसभा चुनाव आयोजित कराने की तैयारियां शुरू हो रहीं हैं। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा झारखंड पहुंचे। सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि झारखंड में जुलाई के लिए भाजपा का कार्यक्रम तैयार है। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनावों में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली थी। 

विज्ञापन


‘झारखंड में घुसपैठ का मुद्दा सबसे बड़ा’
असम के सीएम ने कहा कि आज झारखंड के आदिवासियों के सामने सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ का है। सरमा के अनुसार भारतीय सेना भी मान रही है कि उन्होंने घुसपैठ के ऐसे हालात कभी नहीं देखे। उन्होंने कहा ‘घुसपैठियों ने पूरे इलाके को खोखला कर दिया है। आदिवासियों की बेटियों से शादी का झांसा देकर उनकी जमीनें किसने छीनी? इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से बहस करनी है कि घुसपैठियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए? हमारी बेटियों को शादी का झांसा देकर जमीन लूटने वालों पर क्या कार्रवाई करेंगे?
विज्ञापन


‘राज्य में घुसपैठियों को शरण कौन दे रहा है?’
हिमंत बिस्व सरमा ने घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय कार्रवाई कर सकता है लेकिन घुसपैठियों को राज्य में शरण कौन दे रहा है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सीमा के 50 किलोमीटर के भीतर काम करने की शक्ति देती है, जैसा कि असम सरकार ने किया है। सरमा ने कहा कि झामुमो सरकार को भी बीएसएफ को पूर्ण अधिकार देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed