{"_id":"7811a8d85e5cbfa63ade6b654d9a9b66","slug":"warrant-issued-against-raj-thakre","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारियों को बलात्कारी कहने पर ठाकरे के खिलाफ वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारियों को बलात्कारी कहने पर ठाकरे के खिलाफ वारंट
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने बिहार के लोगों को बलात्कारी कहने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
उन्हें निजी तौर पर अदालत के सामने हाजिर होने को कहा गया है। मुजफ्फरपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने ठाकरे के खिलाफ वारंट जारी किया और मुंबई पुलिस कमिश्नर को ठाकरे को 12 नवंबर से पहले कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट ने ठाकरे के खिलाफ यह निर्देश वकील सुधीर ओझा ओर से दायर मुकदमे के बाद जारी किया।
ओझा का कहना था कि इस साल 8 जनवरी को दिल्ली गैंगरेप कांड और एक बच्ची से बलात्कार के मामले में बिहार के दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद ठाकरे ने राज्य के लोगों को बलात्कारी कहा था। इस अदालत ने 28 जून को भी ठाकरे को अपने सामने पेश होने को कहा था।
विज्ञापन