फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   vote counting stopped after recovery of 22 lac

22 लाख मिलने के बाद मतगणना पर रोक

Wed, 10 Apr 2013 04:41 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
vote counting stopped after recovery of 22 lac

राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव से एक दिन पहले पुलिस को होटल सिटी पैलेस में बरामद 22.31 लाख रुपए के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर पद की मतगणना पर रोक लगा दी है। आयोग ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की भी मांग की है।

विज्ञापन


इस मामले में मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो भी आरोपी ठहरायी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग रिपोर्ट और फुटेज की समीक्षा के बाद मेयर के चुनाव के संबंध में फैसला लेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में चुनाव आयोग से भी दिशा-निर्देश मांगे जा सकते हैं। यहां तक कि मेयर चुनाव रद्द करने की संभावना भी जताई जा रही है।

न्यायिक दंडाधिकारी चंदन की अदालत ने रमा खलखो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। रमा की तलाश में पुलिस ने हिनू के न्यू गांधीनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भी छापे मारे। साथ ही एयरपोर्ट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल सिटी पैलेस के कमरा नंबर 202 से 22.31 लाख रुपये की बरामदगी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर पद की मतगणना पर रोक लगा दी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसडी शर्मा ने रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे को मेयर पद के मतदान में इस्तेमाल की गयी सभी इवीएम व निर्वाचन सामग्री को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

वहीं, वार्ड पार्षदों के हुए चुनाव की मतगणना पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को ही होगी।

उल्लेखनीय है कि रांची में निकाय चुनाव से एक दिन पहले रविवार को पुलिस ने लालपुर में सर्कुलर रोड स्थित होटल सिटी पैलेस में छापेमारी में 22.31 लाख रुपए बरामद किए थे।


होटल का यह कमरा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के भाई सुनील सहाय के नाम से निरंजन शर्मा ने बुक कराया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया की वे बैग मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो की गाड़ी में रखने जा रहे थे।

लालपुर थाने में रमा खलखो, सुधीर और निरंजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और निरंजन व सुधीर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed