{"_id":"62988eb4378de155646a8847","slug":"victory-procession-of-newly-elected-mukhiya-turns-violent-in-palamu","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू नवनिर्वाचित मुखिया का विजय जुलूस हुआ हिंसक, प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के घर पर किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू नवनिर्वाचित मुखिया का विजय जुलूस हुआ हिंसक, प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के घर पर किया हमला
Thu, 02 Jun 2022 03:49 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 02 Jun 2022 03:49 PM IST
सार
जुलूस बोंकीकला गांव में पहुंचते ही हिंसक हो गया और समर्थकों ने मुखिया पद के लिए गुंजा देवी के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ब्रह्मदेव चौधरी के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में एक नवनिर्वाचित मुखिया (ग्राम प्रधान) का विजय जुलूस हिंसक हो गया क्योंकि शामिल लोगों ने कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के घर पर हमला किया और एक कार में आग लगा दी। झारखंड ग्रामीण चुनाव में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए बुधवार रात गुंजा देवी के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। गुंजा चैनपुर थाना अंतर्गत कोशियारा पंचायत के मुखिया चुनी गई हैं। पुलिस ने बताया कि जुलूस बोंकीकला गांव में पहुंचते ही हिंसक हो गया और समर्थकों ने मुखिया पद के लिए गुंजा देवी के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ब्रह्मदेव चौधरी के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की कथित तौर पर पिटाई की और चौधरी की कार में आग लगा दी।
विज्ञापन
पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार रात को हिंसा की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। एसपी ने कहा कि पीड़ित पक्ष को लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्राथमिकी दर्ज कर उचित जांच और कार्रवाई की जा सके। झारखंड में चार चरणों में 14, 19, 24 और 27 मई को पंचायत चुनाव हुए थे। पहले और दूसरे चरण की मतगणना पहले ही पूरी हो चुकी है, जबकि तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई से चल रही है।
विज्ञापन