फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   victim of gangrape commit suicide

प्रेमी ने कराया गैंगरेप, पीड़िता ने किया आत्मदाह

Thu, 21 Mar 2013 04:26 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Mar 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
victim of gangrape commit suicide

रांची के सिकिदिरी प्रखंड में नवागढ़ की एक लड़की ने गैंगरेप के बाद खुद को आग लगा कर जान दे दी। मृतका के साथ चार लड़कों ने सामूहिक बालात्कार किया था, जिनमें उसका प्रेमी भी शामिल था। उसने मरने से पहले पुलिस को अपने बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मृतका ने पुलिस को बताया की अनगड़ा के गेतलसूद बाजार टांड़ निवासी प्रीत रंजन प्रसाद ने तीन दोस्तों के साथ मिल कर उससे दुष्कर्म किया। वह प्रीत से प्रेम करती थी। 19 वर्षीय मृतका ने रांची वीमेंस कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन


मामले में लड़की के पिता ने सिकिदिरी थाने में प्रीत रंजन और उसके दोस्त उत्तम महतो, गौरी शंकर मुंडा और जैल कुजूर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि अगर प्रशासन से मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मैं खुद न्याय करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना 17 मार्च की है। मरने से पहले मृतका ने पुलिस को बताया कि इस दिन अनगड़ा में सहेली के घर से शाम को लौटते समय प्रीत रंजन ने फोन कर उसे अनगड़ा के गांधी ग्राम के पास बुलाया। प्रीत ने डेढ़ घंटे तक उसे बातचीत में फंसा कर रखा। उसके दो-तीन दोस्त पहले से ही वहां छिपे थे। बाद में प्रीत रंजन उसे छोड़ कर भाग गया।

इसके बाद तीनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद प्रीत रंजन आया और उसने भी दुष्कर्म किया। फिर तीनों के साथ प्रीत रंजन वहां से चला गया। रात आठ बजे वह किसी तरह घर पहुंची।


मृतका ने कहा कि उसे लगा की अब मेरी जिंदगी बेकार है। बुधवार सुबह जब घर पर कोई नहीं था तब केरोसिन डाल कर उसने खुद को आग लगा ली। लड़की के परिजनों ने यह भी बताया कि प्रीत रंजन की कहीं और शादी भी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed