फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Union minister Shivraj Singh Chouhan arrives in Ranchi to review BJP's LS election performance

Jharkhand: रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे

Sat, 22 Jun 2024 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Jun 2024 11:02 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार की शाम रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चौहान लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
Union minister Shivraj Singh Chouhan arrives in Ranchi to review BJP's LS election performance
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की समीक्षा करने और आगामी विधानसभा चुनाव का खाका तैयार करने के लिए शनिवार को रांची पहुंचे। झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान कल पदाधिकारियों की कोर समिति, पार्टी के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


वहीं, असम के मुख्यमंत्री और चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार को यहां पहुंचेंगे। चौहान का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर रांची के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

  
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि रविवार को सिलसिलेवार चर्चा सत्र तय हैं, जो सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने कहा, झारखंड में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों का खाका तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed