Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two Security Personnel Martyred, One Injured in Gunfight with Maoists in Jharkhand’s Palamu

Jharkhand Encounter: झारखंड के पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़; दो जवान बलिदान, एक घायल

Thu, 04 Sep 2025 08:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 08:43 AM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC (भाकपा-माओवादी का गुट) के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया

विज्ञापन
Two Security Personnel Martyred, One Injured in Gunfight with Maoists in Jharkhand’s Palamu
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) के बीच हुई मुठभेड़ में दो सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि मुठभेड़ मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में देर रात लगभग 12:30 बजे शुरू हुई। इसमें दो जवानों ने शहादत दी और एक घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। TSPC प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक विखंडित गुट है, जो इस क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा बल इलाके में अभियान जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी (TSPC) का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने गांव केदल करमा पर्व पर आ सकता है। शशिकांत पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसी आधार पर पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस टीम गांव के करीब पहुंची, नक्सलियों को इसकी खबर लग गई। शशिकांत गंझू और उसके दस्ते ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चतरा के बहेरी गांव में बड़ा हादसा, 16 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत; परिजन हुए बेसुध
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को तुरंत डालटनगंज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने संतन कुमार और सुनील राम नामक दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक जवान पलामू एएसपी का अंगरक्षक था। तीसरे घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल जवान के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। आसपास के गांवों में भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed