{"_id":"2f036ed43c2daa358ab6438e4fc18a80","slug":"two-regional-parties-merge-with-trinamool-congress-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी तृणमूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी तृणमूल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममता बनर्जी मान कर चल रही हैं कि लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी, तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी। शिबू सोरेन के भाई को अपनी पार्टी से जोड़ने के बाद अब झारखंड की दो अन्य पार्टियों का भी उन्होंने तृणमूल में विलय कर लिया है।
विज्ञापन
झारखंड जनधिकार मंच और राष्ट्रीय कल्याण पक्ष ये दोनों पार्टियां तृणमूल में विलय हो गईं। तृणमूल नेता मुकुल रॉय की उपस्थिति में दोनों दलों के नेताओं ने विलय की घोषणा की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन के भाई लालू सोरेन भी तृणमूल में शामिल हो गए हैं। जो दोनों पार्टियां तृणमूल में शामिल हुई हैं उनके पास एक-एक विधायक हैं जो हेमंत सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों ने समर्थन जारी रखने की बात कही है हालांकि हेमंत सोरेन के लिए ये बात चिंता का कारण बन गई है।
मुकुल रॉय ने शिबू के भाई और दोनों पार्टियों को एक-एक लोकसभा टिकट देने की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल अब झारखंड की सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।