फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   two minors among seven held for Software Engineer misdeed in Jharkhand Chaibasa

Jharkhand Gangrape: झारखंड में महिला इंजीनियर से दरिंदगी मामले में दो और आरोपियों की तलाश, अब तक सात गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 10:44 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Oct 2022 10:44 PM IST
सार

जिन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान शिवशंकर करजी (22), सुरेन देवगन (20), पूर्ण देवगन (19), प्रकाश देवगाम (21) और सीमा सिंकू (19) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
two minors among seven held for Software Engineer misdeed in Jharkhand Chaibasa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक बलात्कार के दो और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इससे पहले नौ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो नाबालिग हैं। वहीं, अन्य दोषियों की को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए गठित एसआईटी ने दो नाबालिगों को पकड़ने के अलावा पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस की जांच के अनुसार वारदात में नौ लोग शामिल थे। दो अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


पास के गांव के रहने वाले में आरोपी
एसपी ने कहा कि सभी आरोपी पुराने चाईबासा हवाई अड्डे के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। जिन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान शिवशंकर करजी (22), सुरेन देवगन (20), पूर्ण देवगन (19), प्रकाश देवगाम (21) और सीमा सिंकू (19) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने स्थानीय निवासियों के इनपुट के आधार पर आसपास के गांवों में युवाओं की प्रोफाइल तैयार की, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। वहीं लीड के आधार पर, कुछ संदिग्ध लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में कुछ ने जुर्म कबूल कर लिया। 


पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ स्कूटी से टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी। वे सड़क किनारे बात ही कर रहे थे कि इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। युवकों ने उसके दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया और युवती के साथ दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed