फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tribal girl gang raped on her way back from school jharkhand news in hindi

Jharkhand: स्कूल से घर लौट रही आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 20 Sep 2024 11:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Sep 2024 11:49 AM IST
सार

लड़की ने पुलिस को बताया कि स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान 10 लोग उसे सड़क किनारे झाड़ियों में घसीट कर ले गए। उनमें से पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Tribal girl gang raped on her way back from school jharkhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खुंटी जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की अपने स्कूल से घर लौट रही थी, तभी उसका दुष्कर्म किया गया। यह घटना बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर घटी। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "गुरुवार को एफआईआर दर्ज किया गया और इस अपराध में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" उसका (लड़की) मेडिकल टेस्ट कराया गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान 10 लोग उसे सड़क किनारे झाड़ियों में घसीट कर ले गए। उनमें से पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


लड़की ने आगे बताया कि वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तब उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। इस अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed