{"_id":"635f2829dbab750bed36affd","slug":"tractor-overturned-uncontrollably-in-ramgarh-jharkhand-and-two-laborers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रामगढ़ में बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रामगढ़ में बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की मौत, आठ घायल
Mon, 31 Oct 2022 07:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रामगढ़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। हादसा रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। यहां बेकाबू होकर मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया और ट्रॉली घटनास्थल पर ही रह गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सभी लोग भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। मृतक भी भट्टे पर ही काम करते थे। मृतक मजदूर की पहचान मनोज यादव के रूप में की गयी है जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है। दूसरे व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो सकी है वहीं अभी कुछ मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक एक महिला भी है।
विज्ञापन