{"_id":"59e486064f1c1b60678b5ee9","slug":"to-caught-goons-in-ranchi-ssp-of-police-jumped-into-mud-with-ak-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बदमाशों को पकड़ने के लिए AK-47 लेकर कीचड़ में दौड़े SSP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बदमाशों को पकड़ने के लिए AK-47 लेकर कीचड़ में दौड़े SSP
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 16 Oct 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजधानी रांची में एक एसएसपी बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान एके-47 लेकर कीचड़ में ही उतर गए। बदमाशों को जवाब देने का उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मुठभेड़ रांची के जेएससीए इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास हुई, जहां कार्रवाई को एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस बीच जब बदमाश जवाबी फायरिंग कर रहे थे, तो कुलदीप बंदूक लेकर नंगे पैर कीचड़ में उतर गए। उनके इस कदम की काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस दौरान रांची के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों ने सरेंडर कर दिया और बाद में एक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से पिस्टले बरामद की है।
विज्ञापन
पढ़ें: लश्कर आतंकी वसीम शाह मुठभेड़ में ढेर, युवाओं की करता था भर्तियां: मुनीर खान
एसएसपी को बदमाशों की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने खुद ऑपरेशन की देख रेख की। एसएसपी के पहुंचते ही कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया। कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि इन अपराधियों ने बीती रात एक फोटोग्राफर की भी हत्या कर दी थी। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि ये सभी पेशेवर अपराधी हैं और रांची में किसी चर्चित बिल्डर की हत्या के लिए आए थे। पुलिस ने बिल्डर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
Two shooters arrested after fierce encounter by Ranchi Police leaded by SSP Kuldeep Dwivedi today near JSCA stadium. @JharkhandPolice pic.twitter.com/PzCeH37RW4
— Siddharth Banerjee (@siddharthranchi) October 15, 2017