फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TWO LASHKAR E TAIBA TERRORIST KILLED IN ENCOUNTER IN PULWAMA

लश्कर आतंकी वसीम शाह मुठभेड़ में ढेर, युवाओं की करता था भर्तियां: मुनीर खान

Sat, 14 Oct 2017 04:57 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 14 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
TWO LASHKAR E TAIBA TERRORIST KILLED IN ENCOUNTER IN PULWAMA
- फोटो : file photo

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को पुलवामा के लस्सीपोरा के एक घर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए।
विज्ञापन


मारे गए दोनो आतंकियों की पहचान वसीम शाह और नशीर के तौर पर हुई।आपकों बता दें कि दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे जिसमें से एक A++ कैटेगरी का और दूसरा B कैटेगरी का था। जानकारी के अनुसार लश्कर कमांडर वसीम शाह जो आतंकी संगठन के लिए युवाओं की भर्तियां करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने जवानों पर पथराव भी किया। आतंकियों के पास से एक AK-47, एक AK-56 और छह मैगजीन मिली हैं। आईजी मुनीर खान ने बताया कि उनको वहां दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी थी इस वजह से पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया था।

आईजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दोनों आतंकियों के मारे जाने का पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकी वसीम शाह को उर्फ अबू उसामा का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है क्योंकि वो लगातार आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहता था और घाटी के युवाओं को आतंकी सगंठन में शामिल करवाने का काम करता था। वसीम शाह के उपर 7 एफआईआर दर्ज थी।


वसीम शाह का मारा जाना लश्कर के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने सुरक्षा बलों को इस बड़ी कामयाबी के लिए बधाई दी और कहा कि ये सुरक्षाबलों की तत्परता का ही परिणाम है कि आतंकियों के हमलें के कई प्रयासों को विफल कर दिया और सीमा पर घुसपैठ के प्रयासों के दौरान करीब 70 आतंकवादी मार गिराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed