फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three people including a woman and student committed suicide in three different incidents in Dumka

दुमका में तीन विभिन्न घटनाओं में एक महिला एवं छात्र समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या 

Wed, 13 Jan 2021 02:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, दुमका
पीटीआई, दुमका Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman and student committed suicide in three different incidents in Dumka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुमका के दासपाड़ा में पिछले चौबीस घंटों में जहां एक बीए के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं शिकारीपाड़ा में एक रेलकर्मी और मसलिया में 27 वर्षीया महिला ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शहर के रसिकपुर (दासपाड़ा) मोहल्ले में विवेक कुमार नामक एक युवक का शव फांसी से लटका मिला। वह बीए का छात्र था और दुमका में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का रहनेवाला था।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है परंतु मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दुमका के ही शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया गाँव में सोमवार की रात बादल चंद्र महतो नामक 32 वर्षीय एक रेलवेकर्मी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बोकारो के चंदनकियारी का रहनेवाला था। वह बरमसिया में पदस्थ था जहाँ वह एक मकान में अकेला रहता था।

यह जानकारी शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन दी। दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत अंतर्गत गड़ापाथर गांव में मंगलवार को सत्ताईस वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान चन्द्रमुनी सोरेन के रूप में की गयी है।


पुलिस ने बताया कि जब महिला का पति रामेश्वर मुर्मू घर से बाहर गया हुआ था उसी बीच पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पांच साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed