फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Three suspect of Cattle theft

झारखंडः पशु चोरी के शक में तीन युवकों को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 28 Mar 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Three suspect of Cattle theft

कुछ दिन पहले ही झारखंड में दो पशु व्यापारियों की नृशंसपूर्वक हत्या कर उन्हें पेड़ से लटकाने की खबर ने देशभर को हिला दिया था, मामले में हिंदूवादी संगठनों पर हत्या का आरोप लगा था। 

विज्ञापन


अभी इस घटना की तपिश ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि ऐसी ही एक घटना ने सबको चौंका दिया। जहां कुछ लोगों ने पशु चोरी के आरोप में तीन आदिवासी भाइयों को पीट पीटकर मार डाला। मामले में पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के उदाजो गांव का है। जेटिया ब्लॉक में स्थित उदाजो गांव में यह घटना बीते 24 मार्च को घटित हुई। पकड़े गए सभी आरोपी भी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। पुलिस ने बताया कि संतन लागुरी और सूरजा लागुरी के शव लंबे समय तक चली खोजबीन के बाद जंगल में दो किलोमीटर अंदर जाकर मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में दिया गया था हत्या का फरमान

Jharkhand: Three suspect of Cattle theft

वहीं उनके चचेरे भाई सुकरा कोड़ा का शव अभी तक नहीं मिल सका है। जटिया पुलिस थाने के इंचार्ज सहदेव टोप्पो ने बताया कि हमने दाकुआ और बुधराम लागुरी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुंडा और सुनील लागुरी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बीते शनिवार को संतन और सूरजा के भाई ब्रजमोहन लागुरी ने जटिया पुलिस थाने में 22 लोगों के खिलाफ दोनों की हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि गांव के मुखिया सुनील लागुरी, दाकुआ और बुधराम लागुरी घटना के मुख्य गुनहगार हैं।

पुलिस के अनुसार भीड़ ने सुकरा को बीती 23 मार्च को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई इसके बाद उसके शव को छुपा दिया। जबकि संतन और सूरजा की हत्या अगले दिन 24 मार्च को की गई। पुलिस ने बताया कि स्वयं घोषित ग्राम पंचायत को पशुपालक की ओर से शिकायत मिली थी कि उसकी गाय को लागुरी भाइयों ने चुरा लिया है। जिसके बाद पंचायत ने तीनों की हत्या का फरमान सुना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed