फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three labours killed in cement plant in Jharkhand

झारखंड: सीमेंट कारखाने में दुर्घटना, तीन श्रमिकों की मौत

Fri, 25 Jan 2019 03:09 PM IST
Shilpa Thakur धनबाद, भाषा 
धनबाद, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 25 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Three labours killed in cement plant in Jharkhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : cement

झारखंड के सिंदरी में एक सीमेंट कारखाने में हादसा हो गया है। जिसमें आउटसोर्सिंग कंपनी के तीन ठेका श्रमिकों की मौत हो गई और एक सुरक्षा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (सिंदरी रेंज) प्रमोद केसरी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब वे सीमेंट कारखाना एसोसिएट सीमेंट कंपनी लिमिटेड (एसीसी) के भंडारण टैंक की सफाई कर रहे थे। उसी समय उन पर भारी मात्रा में पिघला हुआ गर्म सीमेंट गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों श्रमिकों को सिंदरी से करीब 30 किलोमीटर दूर धनबाद के एशियन जालान अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों की पहचान गोपाल सिंह (45), निमई मंडल (36) और अजीत गोरई (24) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी के गंभीर रूप से घायल सुरक्षा अधिकारी के कौशिक का एक अन्य निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मृतकों के परिवार के सदस्यों और श्रमिक यूनियनों ने मुआवजे, कंपनी में परिजन को नौकरी देने और प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्लांट की घेराबंदी की। प्रबंधन के नियमों के तहत नौकरी और मुआवजा देने की मांग पर सहमत होने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।


कारखाने के इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि कारखाना प्रबंधन ने उन्हें घटना के बारे में सूचना दी और कहा कि शुक्रवार को घटनास्थल की जांच की जाएगी। घटनास्थल जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed