फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   three injured in firing by Maoists at Jharkhand railway construction site

Jharkhand: रेलवे निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर माओवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन घायल

Fri, 21 Oct 2022 09:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

घटना चांदवा थाना क्षेत्र के मल्हान पंचायत में हुई, जहां रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। करीब दो दर्जन हथियारबंद माओवादी दोपहर करीब तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
three injured in firing by Maoists at Jharkhand railway construction site
भरतपुर में पुलिस पर फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को रेलवे निर्माण स्थल पर काम कर रहे तीन लोगों को माओवादियों ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


हथियारबंद माओवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
उन्होंने बताया कि घटना चांदवा थाना क्षेत्र के मल्हान पंचायत में हुई, जहां रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। करीब दो दर्जन हथियारबंद माओवादी दोपहर करीब तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।  मौके पर मौजूद लोगों ने बाद में बताया कि माओवादियों ने निर्माण श्रमिकों से कहा कि जबरन वसूली के पैसे दिए बिना काम आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन


इन मजदूरों को लगी गोली
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के मुताबिक, घटना में सिविल इंजीनियर शिवकुमार यादव और एक निजी ठेकेदार से जुड़े मजदूर बिरेशर यादव और विकास यादव को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माओवादियों के पर्चे बरामद किए गए हैं। अंजन ने कहा, हम घटना में माओवादियों की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची के रिम्स में चल रहा घायलों का उपचार
अधिकारियों ने बताया,  घटना के बाद घायलों को पहले चंदवा अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed