फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three die as heavy rain lashes Jharkhand

Jharkhand News: झारखंड में भारी बारिश से तीन की मौत, कई इलाकों में जलभराव से जीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 21 Aug 2022 04:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची/जमशेदपुर
पीटीआई, रांची/जमशेदपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 04:03 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि नदी में दो व्यक्ति डूब गए और दो अन्य लापता हो गए। दोनों लोगों की कार और मोटरसाइकिलें उफनती नलकारी नदी में गिर गईं और तेज धारा में बह गईं। नदियों का स्तर तेजी से बढ़ा है जो खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

विज्ञापन
Three die as heavy rain lashes Jharkhand
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में शनिवार को तेज बारिश के साथ तेज हवा चलने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया और कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। जिससे सामान्य जीवन काफी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को तेज बारिश से घर की दीवार गिर गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां
अधिकारियों ने कहा कि रामगढ़ जिले में नदी में दो व्यक्ति डूब गए और दो अन्य लापता हो गए। दोनों लोगों की कार और मोटरसाइकिलें उफनती नलकारी नदी में गिर गईं और तेज धारा में बह गईं। नदियों का स्तर तेजी से बढ़ा है जो खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने बताया कि चाईबासा इलाके में घर की दीवार गिरने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


नलकारी नदी से दो शव निकाले गए हैं
पतरातू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नलकारी नदी से दो शव निकाले गए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। आगे अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ जेवियर तिग्गा और स्मृति गारी के रूप में हुई है और दोनों रांची के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुल को पार करते समय उफनती नदी में गिरी बाइक
वहीं रांची से रामगढ़ जिले के पतरातू की ओर जा रही एक कार रामगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर पतरातू ब्लॉक के तलटांड गांव के पास एक पुल को पार करते समय उफनती नदी में गिर गई। उन्होंने कहा कि बाद में दो मोटरसाइकिलें भी नदी में गिर गईं और तेज धारा में बह गईं। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और पता चला है कि दो और अभी भी लापता हैं।


सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त
बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही और प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सरकार ने बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीमें लगा दी हैं जो जलभराव वाली जगहों पर गस्त कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed