फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three-day Itkhori festival begins in Chatra, Tourism Minister said -will make festival grand from next year

Jharkhand: चतरा में तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का आगाज, पर्यटन मंत्री बोले- अगले साल से महोत्सव को बनाएंगे भव्य

Wed, 19 Feb 2025 07:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: बशु जैन Updated Wed, 19 Feb 2025 07:46 PM IST
सार

झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इटखोरी का ऐतिहासिक महत्व है। यह हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थल है। जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दर्शाता है। मैं आश्वासन देता हूं कि इस महोत्सव को अगले सालों में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। हमारा मंत्रालय इसे राज्य का भव्य उत्सव बनाने के लिए काम करेगा। 

विज्ञापन
Three-day Itkhori festival begins in Chatra, Tourism Minister said -will make festival grand from next year
झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार। - फोटो : एक्स/@kumarsudivya

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इटखोरी का ऐतिहासिक महत्व है। यह हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थल है। जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दर्शाता है। 

विज्ञापन


मंत्री कुमार ने कहा कि यह महोत्सव तीन बड़े धार्मिक समुदाय सनातन, बौद्ध और जैनों की भागीदारी के जरिये आयोजित किया जाता है। मैं आश्वासन देता हूं कि इस महोत्सव को अगले सालों में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। हमारा मंत्रालय इसे राज्य का भव्य उत्सव बनाने के लिए काम करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य और महत्व पूरे राज्य के सामने लाया जाएगा। इसका प्रचार केवल चतरा जिले तक सीमित नहीं रहेगा। लेकिन इसे राज्य के हर हिस्से तक प्रचारित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटखोरी महोत्सव 2015 में शुरू हुआ था। इसे आधिकारिक रूप से राज्य के महोत्सव का दर्जा 2016 में मिला। इटखोरी एक छोटा मंदिर शहर है। जो झारखंड की राजधानी से 150 किमी दूर है। इटखोरी महोत्सव के तहत तीन दिन तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed