{"_id":"63026bc97cf1673ff31f10a6","slug":"three-children-drown-in-stagnant-water-of-abandoned-mine-in-palamu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ग्रेफाइट की खाली पड़ी खदान में जमा हुआ पानी, नहाने गए तीन बच्चे डूबे, मुख्यमंत्री ने शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ग्रेफाइट की खाली पड़ी खदान में जमा हुआ पानी, नहाने गए तीन बच्चे डूबे, मुख्यमंत्री ने शोक जताया
Sun, 21 Aug 2022 11:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:00 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि जैसे ही एक बच्चा डूबने लगा, दो अन्य उसे बचाने के लिए कूद पड़े और सभी डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान गोरा गांव के रहने वाले अमन, अफसर और अख्तर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
धौलपुर में बच्चे डूबे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में रविवार को ग्रेफाइट की एक खाली पड़ी खदान में जमा हुए पानी में तीन बच्चे डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सतबरवा थाना क्षेत्र में खाली पड़े खदान में दोपहर में 10 से 12 साल के चार बच्चे नहाने गए थे।
पुलिस ने कहा कि जैसे ही एक बच्चा डूबने लगा, दो अन्य उसे बचाने के लिए कूद पड़े और सभी डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान गोरा गांव के रहने वाले अमन, अफसर और अख्तर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जीवित बचे बच्चों में से एक ने ग्रामीणों को सूचित किया जिसके बाद तीन बच्चों के शव मिले।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों की मौत पर शोक जताया है। झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है जिससे खदान में पानी जमा हो गया है।