फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   these police officers have property of millions

'खाकी वर्दी' वाले भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Fri, 19 Apr 2013 04:33 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Apr 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
these police officers have property of millions

झारखंड के पुलिस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा घोषित किया है। अधिकारियों द्वारा गृह विभाग को दिए संपत्ति के ब्योरे में सामने आया है कि 'खाकी वर्दी' वाले भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन


इन पुलिस अधिकारियों के पास झारखंड ही नहीं बिहार, दिल्ली और पंजाब में भी करोड़ों की संपत्ति है।

ब्यौरा देने वालों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार के पास रांची के अलावार गाजियाबाद में भी घर हैं। वे लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त डीजी आशा सिन्हा के पास रांची के अशोक नगर में 98 लाख रुपए का एक प्लॉट है। वहीं, डीजीपी दीपक कुमार पांडेय फुलवारीशरीफ में जमीन, नेएडा के आइटीबीपी में हाउंसिग फ्लैट के साथ-साथ रांची के होटवार में फ्लैट के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार पांडेया के पास सुकरुट्टू में जमीन, गोरखपुर और महराजगंज में पैतृक आवास है। साथ ही पटना, लखनऊ में भी कुछ जगहों पर जमीन है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के पास अंबाला और हरियाणा में 1.5 हेक्टयर जमीन, सुकरहट्टू, टाटी सिल्वे और नोएडा में भी जमीन है।

डीजीपी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक (एसीपी) भी संपत्ति के मामले में पीछे नहीं हैं। हजारीबाग एसीपी मनोज कौशिक ने रांची के सांगा में जमीन और गुड़गांव में फ्लैट होने की जानकारी दी है।


साथ ही एसपी चाईबासा, पंकज कंबोज के पास हरियाणा में डेढ़ एकड़ जमीन है। एसपी लोहरदगा, जितेंद्र कुमार के पास बोकारो, पटना और औरगांबाद में जमीन है।

इसके अलावा एसपी दुमका, हेमंत टोप्पो पोर्ट ब्लेयर के साथ-साथ रांची और गुमला में भी जमीन के मालिक हैं। एसपी सिमडेगा, प्रभात कुमार की रांची में पत्नी के नाम पर जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed