{"_id":"582863aa4f1c1bf47eb3c65c","slug":"the-young-man-pulled-out-alive-from-the-grave-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में कब्र से बाहर निकाला गया जिंदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में कब्र से बाहर निकाला गया जिंदा युवक
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Sun, 13 Nov 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गिरीडीह में कब्र में दबे एक युवक को जिंदा बाहर निकालने का मामला सामने आया है। कब्र से निकालने के बाद युवक की हालात सामान्य है। बताया जा रहा है कि युवक को कुछ हमलावरों ने हाथ-पैर बांध कर एक बोरी में बंद कर दिया। फिर उसे जिंदा दफना दिया। हालांकि कुछ ही दूर पर खेत में काम रहे मजदूरों को कुछ शंका हुई और हो-हल्ला मचाया। इसके बाद कब्र खोदा गया तो युवक जिंदा निकला। घटना शनिवार को झारखंड में देवरी थाना क्षेत्र के लारियाटांड़ गांव की है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। वहीं युवक के पिता बालदेव साव ने बताया कि गांव के एक दुकानदार से बकाया पैसे की लेनदेन को लेकर शुक्रवार को मारपीट हुई थी। शनिवार की सुबह उनका एकलौता बेटा दीपक कुमार (15) शौच के लिए गांव के बगल में बाबूबांध जोरी की ओर गया। वहां पहले से घात लगाकर बैठे किशोरी साव, विकास साव आदि लोगों ने दीपक को पकड़कर बोरे में बांध दिया। फिर उसे कब्र में दफना दिया।
विज्ञापन
काफी देर तक दीपक क्रब में ही रह गया। उधर खेत में काम करनेवाले मजदूरों ने इस बारे में हो हल्ला किया। तब आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हुए। तब दीपक को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से कब्र से बाहर निकाला।
विज्ञापन