फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Teenager found hanging in police station in jharkhand

Jharkhand: थाने में किशोर ने लगाई फांसी, घर से भागने पर पुलिस ने लिया था हिरासत में

Thu, 03 Nov 2022 10:27 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सरायकेला (झारखंड)
पीटीआई, सरायकेला (झारखंड) Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 10:27 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने थाने का निरीक्षण किया और प्रभारी अधिकारी मनोहर कुमार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Teenager found hanging in police station in jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के एक पुलिस थाने में 18 साल के एक लड़के ने फांसी लगा ली। इसके बाद एसपी ने  प्रभारी अधिकारी को निलंबित कर दिया। किशोर पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ का निवासी था। जिसको एक नाबालिग लड़की के साथ भागने के आरोप में हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक वह 26 अक्तूबर को एक नाबालिग लड़की को लेकर भागा था, इसलिए पुलिस ने उसको हिरासत में लिया था। पुलिस ने लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया था तो वहीं लड़के को बाल मित्र थाना में रखा गया था। बुधवार को सरायकेला थाने के परिसर में बाल मित्र थाने की एक कोठरी के अंदर उस लड़के ने कथित तौर पर अपनी बेल्ट का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने थाने का निरीक्षण किया और प्रभारी अधिकारी मनोहर कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने सरायकेला अंचल निरीक्षक राम अनूप महतो को अगले आदेश तक कार्यभार संभालने को कहा। संपर्क करने पर एसपी ने कुमार के निलंबन की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रकाश ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभी आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed