{"_id":"657353e7be749c5c980f3a75","slug":"teenager-dies-after-falling-into-60-feet-deep-pit-in-giridih-jharkhand-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत; पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फिर भी न बच सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत; पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फिर भी न बच सकी जान
Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
सार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की भदुआ पहाड़ी में सुबह करीब 11 बजे चार लड़के फल तोड़ने के लिए एक पहाड़ी पर चढ़ गए थे। इस दौरान एक लड़का करण भुइयां फिसल कर गिर गया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बाहर निकाले जाने से पहले वह कम से कम पांच घंटे तक वहीं फंसा रहा। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र की भदुआ पहाड़ी में सुबह करीब 11 बजे चार लड़के फल तोड़ने के लिए एक पहाड़ी पर चढ़ गए थे। इस दौरान एक लड़का करण भुइयां फिसल कर गिर गया, अवैध खदान के 60 फीट गहरे गड्ढे में फंस गया। उन्होंने बताया कि वह गड्ढा झाड़ियों से ढका हुआ था इस कारण अन्य तीनों लड़के उसे नहीं ढूंढ सके।
विज्ञापन
उन्होंने इसके बाद, लोगों को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। पांच घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद शाम करीब चार बजे बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन