फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   teacher made mms and blackmail two sisters

डर्टी मास्टर, MMS बना बहनों को किया ब्लैकमेल

Fri, 07 Mar 2014 12:43 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
teacher made mms and blackmail two sisters

झारखंड के झरिया में एक टीचर के दो सगी बहनों का अश्लील एमएमएस बना उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


टीचर ने यह एमएमएस बनाकर अपने किसी रिश्तेदार को भेज भी दिया। और छात्राओं को धमकी दी कि दो लाख रुपए नहीं दिए जाने पर ये एमएमएस सार्वजनक कर दिए जाएंगे।

लड़कियों के पिता को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के मोबाइल से 2 मिनट 14 सेकंड की क्लिपिंग भी मिली।

लड़की के पिता तुरंत थाने पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज करवा कर आरोपी के रिश्तेदार को गिरफ्तार करवाया।

शादी का झांसा देकर बनाया एमएमएस

teacher made mms and blackmail two sisters

दोनों बहनें झारखंड के एक कॉलेज की छात्राएं हैं। साल 2004 में दोनों ने आरोपी शिक्षक श्याम नारायण के पास ट्यूशन पढ़ना शुरू किया।

कुछ ही दिन बाद शादी का झांसा देकर उसने दोनों बहनों का शोषण करना शुरू कर दिया। दोनों बहनों से अलग-अलग जगह अलग बात की और दोनों से अलग जगहों पर मिल कर एमएमएस बनाया।

इसी बीच आरोपी नौकरी करने दिल्ली चला गया। लेकिन चार महीने पहले उसका झारखंड आना हुआ तो उसने दोनों बहनों को रास्ते मे रोककर पैसे मांगे। आरोपी ने मांग की बहनें पिता से मांग कर उसे पैसे दिलवाएं वरना वह एमएमएस इंटरनेट पर डाल देगा।

फिलहाल पुलिस ने उस रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आरोपी ने क्लिपिंग भेजी थी। पुलिस बाकी छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed