टीचर ने किया स्कूल में छात्रा से रेप
धनबाद के बापूनगर इलाके के सरस्वती विद्या मंदिर में ये घटना घटी। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया।
घटना से सभी सकते में
एफआईआर के मुताबिक टीचर लड़की के पीछे टॉयलेट में गया और उसके साथ रेप किया। लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और पीड़ित छात्रा को उस टीचर से छुड़ाया।
इसके बाद टीचर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस घटना ने प्रदेश भर को स्तब्ध कर दिया है।