फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Suspected Maoists set fire to 27 vehicles in Jharkhand search operation continues

Jhadrkhand News: झारखंड में नक्सली नेता ने किया समर्पण, संदिग्धों ने 27 गाड़ियों में लगाई आग

Sun, 09 Jan 2022 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक एहेतश्याम वाकारिब ने बताया कि नक्सलियों का एक समूह शुक्रवार रात 8 बजे के करीब माइनिंग साइट पर पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दीं। इनमें से कुछ कारें क्षतिग्रस्त भी हैं।

विज्ञापन
Suspected Maoists set fire to 27 vehicles in Jharkhand search operation continues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में 34 वर्षीय नक्सली नेता ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद् (जेजेएमपी) का अध्यक्ष भवानी भुईंया ने पुलिस को इंसास राइफल, तीन मैंगजीन, 83 गोला बारूद और 1 हेड ग्रेनेड भी सौंपा। झारखंड सरकार की ओर से निर्धारित 1 लाख रुपये, महात्मा गांधी की तस्वीर और एक शॉल दिया गया। पुलिस ने बताया कि भवानी को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वह खुद का अपना एक बिजनेस शुरू कर सके। साथ ही चार डेसीमल भूमि, एक घर और उसके बच्चों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 2016 में जेजेएमपी संगठन से जुड़ने के बाद भवानी के खिलाफ दर्जन भर मामले पुलिस ने दर्ज किए थे।

विज्ञापन


इससे पहले गुमला जिले स्थित बाक्साइट खनन साइट में नक्सलियों ने 27 वाहनों में आग लगा दीं। गुरदारी पुलिस के मुताबिक, इन गाड़ियों का इस्तेमाल खनिज ट्रांसपोर्टेशन में होता था। पुलिस अधीक्षक एहेतश्याम वाकारिब ने बताया कि नक्सलियों का एक समूह शुक्रवार रात 8 बजे के करीब माइनिंग साइट पर पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दीं। इनमें से कुछ कारें क्षतिग्रस्त भी हैं। इस मामले में नक्सलियों का पता लगाने के लिए एक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed