फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   surrender of rama khalkho

आखिर हो गया ही खलखो का सरेंडर, अब 14 दिनों की रिमांड

Tue, 04 Jun 2013 05:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 04 Jun 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
surrender of rama khalkho

नोट फॉर वोट मामले में काफी समय तक फरार रहने के बाद अब आखिर पूर्व मेयर रमा खलखो ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन


मेयर पद के चुनाव से पहले होटल सिटी पैलेस से 22 लाख रुपये बरामद किये जाने के बाद रमा खलखो इस मामले में आरोपी बनायी गयीं थीं और फरार चल रहीं थीं।

आज सिविल कोर्ट में उनकी संपत्ति की कुर्की जब्ती पर सुनवाई होना था। कोर्ट ने उन्हें 2 जून तक का समय आत्मसमर्पण के लिए दिया था।

पूर्व मेयर पर आठ अप्रैल को रांची में मेयर पद के लिए मतदान के बाद नौ अप्रैल को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


खलखो ने ऐन मेयर चुनावों से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद के सामने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और कांग्रेस के समर्थन से ही यहां मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन चुनावों की पूर्व संध्या पर उनके कार्यालय से नकदी की बरामदगी के बाद चुनाव आयोग ने मेयर पद के चुनाव रद्द कर दिये थे और यहां मेयर पद के चुनाव फिर से कराये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed